BHOPAL NEWS – गांधीनगर में युवक की हत्या, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। चार लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। चारों लड़के अपने किसी भी ठिकाने पर नहीं है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गांधीनगर में सरे आम युवक की हत्या, कोई बचाने नहीं आया

घटना सोमवार रात 10:30 बजे की बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि सभी एक दूसरे को पहले से जानते थे। किसी लड़की को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। गांधीनगर में रात के समय चार लड़कों ने अदनान खान उम्र 22 वर्ष को घेर लिया और पेट में चाकू मार दिया। इसके कारण युवक की मृत्यु हो गई। कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू किया परंतु पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। 

युवक के परिजनों को विश्वास दिलाया गया है कि, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। चारों लड़के अपने किसी भी ज्ञात ठिकाने पर नहीं है। गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छुप गए हैं परंतु पुलिस का कहना है कि हमारे पास कुछ सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग मिली है। हम जल्दी ही सभी लड़कों को गिरफ्तार करने में सफल हो सकेंगे। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। 

भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

हत्यारे सबके सामने से निकल गए किसी ने नहीं रोका 

इस घटना में एक पॉइंट या भी है कि, घटना के समय घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे। उनमें से कुछ मृत युवक के परिजन भी थे। हत्या करने वाले लड़कों के पास सिर्फ एक चाकू था। उन्होंने सरेआम सबके सामने हत्या की और आसानी से फरार हो गए। किसी ने उन्हें रोकने या पकड़ने का काम नहीं किया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *