BHOPAL NEWS – शहर का सौंदर्यीकरण अब नहीं रुकेगा, कई विशाल द्वारा बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री


GIS 2025 के कारण भोपाल को एक नया सौंदर्य मिल गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल बदली-बदली सी नजर आ रही है। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने का सिलसिला अब नहीं रुकेगा। इसकी प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आपको प्रदेश के वीर शासकों से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी। 

सम्राट विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज तक सब मिलेंगे

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल और मध्यप्रदेश की पहचान हमारे अपने यहां के वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया। उनका सुशासन- न्याय- वीरता- ज्ञान- दानशीलता- धैर्य- पराक्रम- पुरुषार्थ जैसे कई गुणों से उनकी पहचान रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अद्वितीय शासक रहे हैं। उनसे भोपाल की विशेष पहचान है। उन्होंने बड़ा तालाब जैसी कई रचनाएं की। उनकी ये रचनाएं आज भी इतिहास को जीवंत करती हैं। 

भोपाल की सड़कों पर मध्य प्रदेश का गौरव दिखाई देगा

हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है। उस अतीत को सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर वीर शासकों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। यह फैसला हमें उस दौर में ले जाएगा, जिससे हमारा मध्यप्रदेश और देश गौरवांवित हुआ है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। 

भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *