60 साल पर भारी 10 साल की PM मोदी की उपलब्धियां, झाबुआ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगा वोट  


नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बहनें कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष मे मतदान को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया आज झाबुआ पहुंची। यहां वे महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुई। इस दौरान मेघनगर महिला मोर्चा ने उनका जनजाति परम्परा तीर कमान,झाबुआ की गुड़िया भेट कर स्वागत किया। 

‘SDM, SDOP समेत अधिकारियों ने की वोटों की लूट’, कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा आरोप, कहा- थानेदारों का वारंट निकलवा दें तो डाकू भी शरमा जाएं

माया नारोलिया ने भाजपा  सरकार की उपलब्धियां बताते हुए इस बार 400 पार का नारा और  मोदी की गारंटी के साथ विकास पर विश्वास की मुहर लगाने की बात कही। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष इस दौरान महिलाओं के साथ गीत गाते हुए भी नजर आई। उन्होंने कहा  लोकसभा रतलाम-झाबुआ सीट पर भाजपा ने महिला को प्रत्याशी बनाया है और हमें घर घर जाकर लोगो को बताना है की हमे कमल के फूल  का बटन दबाकर हमारी बहन अनीता नागर सिंह को विजय बनाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 साल की कांग्रेस की सरकार और 10 साल मोदी की भाजपा सरकार का विकास आप खुद देख लीजिए। 

Lok Sabha Chunav 2024: दो पत्नी वालों को हर साल देंगे 2 लाख, कांग्रेस प्रत्याशी के बयान का जीतू पटवारी ने किया समर्थन 

लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में भाजपा महिला मोर्चा मेघनगर मंडल एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल महाजनसंपर्क निकाला गया। झाबुआ चौराहे से एक रोड शो की शुरुआत हुई। जिसमे महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मतदाताओं से रूबरू हुई और अनीता नागरसिंह चौहान को विजय बनाने की अपील की। इस रोड शो का जगह जगह 20 से अधिक सामाजिक संगठनों ने भव्य  स्वागत किया। जिसका समापन राम दल अखाड़े के समीप हुआ।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *