ये क्या हुआ! रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, डिलीवरी के बाद कई महिलाओं की याददाश्त गायब, जिम्मेदार बोले- छोटे-मोटे रिएक्शन रोज होते रहते हैं…


आशुतोष तिवारी, रीवा। Rewa Sanjay Gandhi Hospital : अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चित रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां कल शनिवार को प्रसव के ऑपरेशन के बाद कई महिलाओं की हालत खराब हो गई। कई महिलाओं की याददाश्त चली गई। कई को उल्टी होने लगी तो कुछ महिलाओं को झटके आने लगे। कुछ महिलाएं बेसुध हो गई। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। लेकिन इतनी गंभीर घटना के बावजूद जिम्मेदारों ने बेतुका बयान देते हुए इसे छोटी-मोटी घटना बताया।  

परिजनों को नहीं पहचान पा रही महिलाएं

दरअसल, शनिवार को करीब 7 से 8 महिलाओं का प्रसव पीड़ा के चलते ऑपरेशन किया गया था। जिसके बाद पांच महिलाएं बेहोशी की हालत में पहुंच गई। ऑपरेशन के बाद महिलाएं बेसुध है और अपने परिजनों तक को पहचान नहीं सकीं। महिलाओं की हालत देखकर उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया।

अस्पताल अधीक्षक ने बताई छोटी घटना

अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य खराब होने की बात मानते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया की दो महिलाएं गंभीर हैं, लेकिन आउट ऑफ डेंजर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “इतना बड़ा अस्पताल है, छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। इसकी वजह दवाओं का साइड इफेक्ट है या कोई और कारण है, जिसके चलते महिलाओं की यह हालात है इसकी जांच की जा रही है।”

राहुल मिश्रा, अधीक्षक संजय गांधी और गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल

अस्पताल की लापरवाही उजागर

महिलाओं की ऐसी हालत ऑपरेशन की वजह से हुई या उन्हें दी गई दवाओं की वजह से यह जांच का विषय है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल की लापरवाही को उजागर किया है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *