रेप का दोषी आसाराम उज्जैन में करा रहा पंचकर्म, कड़ी सुरक्षा के बीच व्हीलचेयर पर पहुंचा आयुर्वेदिक अस्पताल   


उज्जैन। रेप का दोषी आसाराम पंचकर्म चिकित्सा के लिए उज्जैन पहुंचा, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह पहले इंदौर गया था। इसके बाद गुपचुप तरीके से इलाज के लिए उज्जैन पहुंचा है। बताया जा रहा है कि रेप का आरोपी आसाराम उज्जैन के आगर रोड पर शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म करवा रहा है। 

व्हीलचेयर पर अस्पताल पहुंचा रेप का दोषी आसाराम 

आज शनिवार दोपहर को वह व्हीलचेयर पर अस्पताल पहुंचा। उसके साथ सुरक्षाकर्मी और अनुयायी नजर आए। आसाराम के उज्जैन पहुंचने की खबर मिलने के बाद उसके अनुयायी आश्रम पहुंचने लगे हैं। कार से व्हीलचेयर पर बैठकर आसाराम को अस्पताल की ओर ले जाया गया। इस दौरान उसके अनुयायी आशीर्वाद लेते भी नजर आए। 

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम 

बता दें कि धन्वंतरी आयुर्वेदिक अस्पताल पर आसाराम के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, कैमरा या अन्य गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *