MP IPS TRANSFER LIST – मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची


मध्य प्रदेश शासन की गृह विभाग मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है। 

MP IPS PROMOTIONS LIST

श्री पवन कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थित किया गया है। इसी प्रकार श्री मनीष शंकर झा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारी सन 1992 बैच के हैं। दोनों को प्रमोशन दिया गया है। 

आदर्श कटियार IPS को विशेष पुलिस प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश दिनांक 03 जुलाई, 2024 के अनुक्रम में श्री विजय कटारिया, भापुसे (1990), विशेष पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की दिनांक 28.02.2025 को सेवानिवृत्ति होने से रिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार श्री आदर्श कटियार, भापुसे (1992), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार पुमु, भोपाल को आवंटित किया जाता है। 

सुश्री सोनाली मिश्रा को पुलिस सुधार का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश दिनांक 03 जुलाई, 2024 के अनुक्रम में श्री शैलेष सिंह, भापुसे (1987), विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की दिनांक 28.02.2025 को सेवानिवृत्ति होने से रिक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सुश्री सोनाली मिश्रा, भापुसे (1993), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को आवंटित किया जाता है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *