BJP National President: शिवराज सिंह चौहान बनेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष!, रेस में प्रबल दावेदार, RSS की भी पहली पसंद


New BJP National President: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) खत्म के साथ ही बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यन चुनने की मुहिम तेज हो गई है। BJP और RSS भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 10 से 20 मार्च के बीच अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। बीजेपी ने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौर में कई नाम शामिल है, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), जी. किशन रेड्डी, बीएल संतोष, अर्जुन राम मेघवाल और मनोहर लाल खट्टर हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का भारतीय छात्रों को लेकर फिर छलका दर्द, बोले- ‘यहां में पढ़ते हैं और अपने देश में जाकर…’,

इन सभी नामों में सबसे प्रबल दावेदार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को माना जा रहा है। इसका कराण शिवराज सिंह चौहान का मृदुभाषी होना और मास के बीच लोकप्रियता को माना जा रहा है। साथ ही इन सभी में सबसे बड़ा कारण आरएसएस की पहली पसंद भी शिवराज सिंह को ही माना जा रहा है। साथ ही आने वाले दिनों आगे पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और UP जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये सभी हिंदी बेल्ट में आने वाले राज्य हैं। हिंदी बेल्ट में शिवराज की अपनी फैन फॉलोइंग है।

राहुल गांधी के ‘लाडले’ नेता पर लगा 150 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले का आरोप, बेंगलुरु में वन विभाग की 12.35 एकड़ जमीन पर कब्जा किया

नया अध्यक्ष साउथ इंडिया से भी बनाने पर आरएसएस और बीजेपी मंथन कर रही है। बीते 20 साल से कोई दक्षिण भारतीय नेता BJP का अध्यक्ष नहीं बना है। दक्षिण अब भी BJP के लिए अभेद है, जिसे अगले लोकसभा चुनाव में भेदने की तैयारी है। अगले तीन साल में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में चुनाव होने हैं। साउथ इंडिया के लीडर को अध्यक्ष बनाने से यहां BJP को मदद मिलेगी।

Waqf Bill: संसद में वक्फ बिल लाने का रास्ता हुआ साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी, 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में ला सकती है सरकार, किए गए कई बदलाव

हालांकि बीजेपी में नियुक्तियां इतनी गोपनीय रखीं जा रही हैं कि इस संबंध में सिर्फ अटकलें ही लगाईं जा सकती हैं। लेकिन पार्टी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित या ओबीसी वर्ग से हो सकता है। पिछले 2 हफ्ते से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी में किसी दलित को अध्यक्ष बना सकती है।

पाकिस्तान के ‘महापाप’: भारत ने यूनाइटेड नेशन में पाक को फिर जमकर धोया, दुनिया को उसके काले कारनामे गिनवाए, बताया अंतरराष्ट्रीय मदद की ‘बैसाखी’ पर जिंदा देश

रेस में ये नाम सबसे आगेः-

क्यों हैं शिवराज सबसे पसंदीदा

शिवराज सिंह चौहान 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए लाडली बहना योजना शुरू की, जो विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई। ये योजना दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गई। विपक्षी पार्टियों भी इसे कॉपी कर रही हैं। शिवराज 13 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए थे। इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए। OBC कैटेगरी से हैं। 2005 में मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष रहे हैं। उनके नाम पर मोदी-शाह के पास कोई नेगेटिव पॉइंट नहीं है। RSS की लिस्ट में शिवराज सबसे ऊपर हैं।

‘ममता दीदी’ के गढ़ में हो क्या रहा है! विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी कैंसिल हुई, ईद पर लीव डबल… बवाल के बाद सरकार की आई सफाई ने किया ‘बेड़ा गर्क’

धर्मेंद्र प्रधान भाजपा के साइलेंट वॉरियर

शिवराज सिंह चौहान के बाद अगर कोई भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं तो वो मौजूदा एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान हैं। प्रधान ओडिशा से आते हैं। ABVP से पॉलिटिकल करियर शुरू करने वाले प्रधान 2010 में BJP के राष्ट्रीय महासचिव बने। दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। 2022 में UP विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने 8 मंत्रियों की टीम बनाई थी। इसे धर्मेंद्र प्रधान ने ही लीड किया था। चुनाव में BJP ने 255 सीटें जीती थीं। प्रधान की इमेज संगठन और पार्टी के बीच साइलेंट वॉरियर की है। धर्मेंद्र प्रधान RSS के भी करीब हैं। संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है।

पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी, पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ के 6 साल पूरे होने पर गाना रिलीज किया लेकिन उनके साथ ही हो गया मोये-मोये, पाकिस्तानियों ने ही लगा दी वाट

जी. किशन रेड्डी

जी. किशन रेड्डी लगातार तीन बार से सांसद हैं। 2019 से केंद्र में मंत्री हैं। मौजूदा सरकार में कोयला मंत्री हैं। मंत्रालय संभालने के साथ तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। पर्यटन और गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं।तीन बार विधायक और आंध्रप्रदेश में BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। रेड्डी प्रधानमंत्री मोदी के पुराने साथी हैं। साल की शुरुआत में संक्रांति और पोंगल मनाने PM मोदी रेड्डी के घर गए थे। 1980 में BJP बनने के बाद से ही पार्टी से जुड़े हैं।

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर केंद्र सरकार सख्त, पूरे देश में एक कानून लाने की तैयारी

पिछले साल जून में बढ़ा था जेपी नड्‌डा का कार्यकाल

मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। हालांकि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जून तक विस्तार दिया गया था। जुलाई में पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना था, लेकिन नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले संगठनात्मक चुनाव की जरूरत होती है। इसमें 6महीने का समय लगता है। इसलिए जून में नड्‌डा का कार्यकाल 6 महीने और बढ़ाया गया था। हालांकि छह महीने का इंतजार अब 8 महीने का हो गया है। नड्डा ने फरवरी 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। वे इस समय मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। नए बीजेपी अध्यक्ष नड्डा की जगह लेंगे।

Blood Moon 2025: इस साल के पहले चंद्रग्रहण के दौरान दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

मल्लिकार्जुन खड़गे का काट निकाल रही पार्टी

खबरे यह भी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जो की दलित समाज से आते हैं, उनकी काट को निकालने के लिए भाजपा अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्षिण भारत से घोषित कर सकती है। पार्टी ने नया अध्यक्ष चुनने के लिए दिसंबर महीना तय किया था। हालांकि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बाबासाहेब अंडेकर पर दिए बयान को लेकर बवाल हो गया। कांग्रेस और समूचे विपक्ष ने इस मुद्दे को अच्छे से भुनाया है। अब इससे बाहर निकलने के लिए बीजेपी दलित वर्सेज दलित कार्ड फेंक सकती है।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने पागलपन की सारी हदें की पार, भारत का नाम लेते हुए छाती पीटी, पोडियम पर कूदे, मुट्ठी भींची और माइक के साथ…, देखें वीडियो

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *