आरक्षक ने किया सुसाइड: जुआ की लत की वजह से था लाखों रुपए का कर्ज, ड्यूटी से गायब रहने पर था लाइन अटैच


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली(Constable committed suicide)। मकान में शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dhar News: ‘बिल्वामृतेश्वर महादेव’ की निकली राजसी सवारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर 

दरअसल, विजय नगर थाना में पदस्थ आरक्षक बृजेश बड़कुर ड्यूटी से गैर हाजिर था। जिसके बाद बीते दिनों उसे लाइन अटैच कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि आज जुआ खेलने का आदी हो गया था। जिसकी वजह से उस पर लाखों रुपए का कर्ज भी हो गया था। 

बहन का शव लेकर SP ऑफिस पहुंचा शख्स, जीजा, देवर समेत कई लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

मृतक के जीजा मुकेश ने बताया कि आज लगभग साढ़े 12 बजे के बाद उन्हें जानकारी मिली थी कि बृजेश बड़कुर ने फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं आत्महत्या की वजह से सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *