GIS मेहमानों के स्वागत में मध्य प्रदेश का टेंपरेचर 4 डिग्री डाउन, जाती हुई ठंड से मिलना है तो यहां आइए


Global Investors Summit 2025 के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों से बड़े उद्योगपति मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आए हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समिट का शुभारंभ करते हुए उज्जैन में महाकाल के दर्शन और मध्य प्रदेश में पर्यटन का परामर्श भी दिया। इससे पहले इंद्रदेव ने राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का तापमान 4 डिग्री डाउन कर दिया। खजुराहो से लेकर पचमढ़ी तक, मौसम बड़ा ही सुहाना है। 

जाती हुई ठंड से मिलना है तो खजुराहो या पचमढ़ी आईए 

छतरपुर के खजुराहो में 4.6 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई और पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 6.1 डिग्री, कल्याणपुर में 9 डिग्री, शाजापुर से जुड़े गिरवर में 9.3 डिग्री, उमरिया में 10.3 डिग्री, राजगढ़ में 10.6 डिग्री, मंडला में 11.4 डिग्री और बैतूल-नौगांव में 12.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री, जबलपुर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 13.4 डिग्री और इंदौर में 16 डिग्री तापमान रहा। 

उज्जैन में मेहमानों के लिए विशेष प्रबंध 

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन हेतु उज्जैन में GIS BHOPAL के मेहमानों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्हें विशेष मार्ग से दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। महाकाल लोक में मेहमानों का स्वागत सत्कार होगा और “रुद्रसागर सेतु” उनकी यादों में हमेशा के लिए बस जाएगा। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *