मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देर रात राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का किया अवलोकन, कहा- भोपाल में हो रही समिट के मिलेंगे अच्छे परिणाम


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की देर रात श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचकर 24 और 25 फरवरी को हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट  स्थल का निरीक्षण  किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल के विभिन्न सभा कक्षा देखे। उन्होंने विभिन्न बैठक कक्ष, मीडिया सेंटर, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, मंच और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के महत्व पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा भी की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास की नई इबारत लिखने का प्रयास है। यह ऐतिहासिक घटना होगी। देशी-विदेशी निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश सरकार अनेक नई नीतियों को लागू कर रही है। निवेशकों को आकर्षक प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ने वाले प्रदेश के रूप में सामने आया है। हमारी आर्थिक प्रगति की दर ओर तेज करने के लिए इस तरह के निवेश सम्मेलन आवश्यक हैं। हमने संभाग-संभाग जाकर ऐसी समिट कीं और अब ग्लोबल स्तर पर आए हैं। 

READ MORE: Global Investors Summit 2025: भोपाल होगा इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच, PM मोदी कल करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भोपाल में पूर्व में इस तरह का आयोजन नहीं हुआ। उद्योग जगत के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण है। सभी निवेशकों को राजधानी में स्वागत है। प्रधानमंत्री जी विकास के लिए दो दिन का समय दे रहे हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह दो दिन की समिट बहुत अच्छे परिणाम देगी और मध्यप्रदेश नई छलांग लगाएगा। सभी प्रदेशवासियों के हित में राज्य सरकार सेवा क्षेत्र में, अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। गरीब,युवा,अन्नदाता, नारी सभी के कल्याण के लिए समान रूप से सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक निवेश का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। आइए, हम सभी प्रदेश को 21वीं सदी के योग्य बनाएं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *