GIS में दिखेगी MP की सांस्कृतिक झलक: ‘अमृत्य मध्यप्रदेश’ में 100 से ज्यादा कलाकार देंगे मनमोहक  प्रस्तुति


भोपाल। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में निवेशकों, उद्योगपतियों और अतिथियों को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव कराने के लिए विशेष रूप से संयोजित ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत विविधता और पर्यटन स्थलो की खूबसूरती को प्रसिध्द कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में दर्शित करेगें। इसके साथ ही आयोजन स्थल इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय लोकनृत्य, मटकी नृत्य, करमा जनजातीय नृत्य आदि की प्रस्तुति एक विशेष आकर्षण होगी।

READ MORE: बागेश्वर धाम आएगी अंबानी फैमिली! कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन में हो सकते हैं शामिल, PM मोदी करेंगे शिलान्यास

 सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों की संगीतमयी अनुभूति   

जीआईएस के दौरान अतिथियों को मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों की संगीतमयी अनुभूति करायी जाएगी। उनके मध्यप्रदेश आने के अनुभव को अविस्मरणीय बनाने के लिए कई मनमोहक कार्यक्रम अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किए जाएगें। यह प्रयास प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

‘अमृत्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका का होगा प्रदर्शन   

आयोजन में 23 फरवरी को ताज लेक फ्रंट होटल में शाम 6:30 बजे से बांसुरी, सरोद, सारंगी और जुगलबंदी जैसी संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। समिट के पहले दिन 24 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में सुबह 8 बजे से स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करते लोक कला दलों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसी दिन ओडीओपी मंच और मध्यप्रदेश पवेलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी, जिसमें गोंड और भील जनजातियों की लोक संस्कृति एवं बुंदेलखंड व चंबल अंचल की विरासत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शाम को गाला डिनर के दौरान लोकाँचल नृत्य बधाई, मटकी, जनजातीय नृत्य करमा के साथ विशेष ‘अमृत्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया जाएगा।

READ MORE: पीएम मोदी के भोपाल पहुंचते ही कई रास्ते हो जाएंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले देख लें रुट

आयोजन स्थल पर विभिन्न मंचों पर लोकगीत, जनजातीय संगीत और पारंपरिक लोक नृत्य का मंचन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये अतिथि निवेशकों को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत परंपरा और उससे हमारा जुड़ाव को नजदीक से अनूठे अंदाज में देखने को मिलेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *