Lok Sabha Election 3rd Phase: MP में तीसरे चरण की 9 सीटों पर वोटिंग शुरू, 127 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद
भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। तीसरे फेस में भोपाल, विदिशा, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, सागर और बैतूल में वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन 9 सीटों पर 127 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद होगी।
इन 9 सीटों पर कुल एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता है। जिसमें 92 लाख 68 हज़ार 987 पुरुष, 84 लाख 83 हज़ार 105 महिला और 491 थर्ड जेंडर वोटर्स है। प्रदेश में तीसरे फेस के लिए कुल 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 2 हजार 043 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी। वहीं कुल मतदान कर्मियों की संख्या 81 हजार 824 है।
9 सीटों पर 127 उम्मीदवार
एमपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में भोपाल, ग्वालियर, गुना, विदिशा, राजगढ़, मुरैना, भिंड, सागर और बैतूल सीट पर वोटिंग होगी। इन 9 सीटों पर कुल 127 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे अधिक भोपाल में 22 तो वहीं सबसे कम भिंड में 7 उम्मीदवार है। जबकि ग्वालियर में 19, राजगढ़ में 15, गुना में 15, मुरैना में 15, विदिशा में 13, सागर में 13 और बैतूल में 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
लल्लूराम की अपील
लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) आप सभी मतदाताओं से निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील करता है। प्रलोभन रहित वोटिंग ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। भारत का नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि बिना किसी प्रलोभन के Voting करें। अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर निर्भय होकर वोट कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H