MP Morning News: सीएम डॉ मोहन आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 89,700 विद्यार्थियों के खातों में आएगी लैपटॉप की राशि, सरकारी डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान


भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे राज्य कृषि विस्तार व प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय जैविक खेती कार्यशाला में शिरकत करेंगे। सुबह 11:20 बजे नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12:00 बजे राज्य सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप की राशि का वितरण किया जाएगा। शाम 5:00 बजे उद्योगपतियों के साथ परिचर्चा करेंगे।

विद्यार्थियों को देंगे लैपटॉप की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे। प्रदेश के 89 हजार 700 से अधिक विद्यार्थियों के खाते में सीधे 224 करोड़ रुपये की राशि पहुंचेगी। सीएम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा।

ये भी पढ़ें: 21 फरवरी महाकाल आरती: अलौकिक रूप में सजे भगवान महाकालेश्वर, यहां कीजिए दर्शन

सरकारी डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान प्रदेश भर के 15 हजार सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। 24 और 25 फरवरी को प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे। गुरुवार को हमीदिया में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। हड़ताल के कारण ओपीडी इमरजेंसी सेवाएं और अन्य चिकित्सालय सेवा प्रभावित हो सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *