Today Weather Update: प्रदेश में गर्मी की आहट! 33 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, राजधानी में स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव


भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश का तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को सबसे गर्म नर्मदापुरम, खंडवा, मंडला और सिवनी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बताया जा रहा है कि 22-23 फरवरी से ठंड का तीसरा दौर आने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। जो सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है। प्रदेश में दिन के साथ ही रात का भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 22-23 फरवरी से ठंड का तीसरा दौर आने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।

वहीं ठंड के प्रभाव के कम होते ही भोपाल समेत कई शहरों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब स्कूल सुबह 9 बजे की बजाय 7:30 बजे से शुरू हो रहे हैं और दिन में जल्दी छुट्टी दी जा रही है। अगले कुछ दिनों में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे कई शहरों के स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया जा सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *