आज से 3 दिन तक यात्रियों का सफर होगा मुश्किल, जानिए वजह!


मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी भोपाल में आज से सफर मुश्किल होने वाला है। 368 में से करीब 250 सिटी बसें लोकसभा चुनाव में लगेंगी। वहीं बाकी की बची 118 बसें ही राजधानी की सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिसके कारण कई रूट पर सिटी बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

भोपाल आरटीओ ने लेटर लिखकर बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) से चुनाव के लिए 250 बसें मांगी थी, इसमें से 15 बसें अशोकनगर और 100 बसें रायसेन जिले के लिए हैं। बाकी बसों के जरिए भोपाल के पोलिंग बूथ पर मतदान दलों को लाने ले जाने का काम किया जाएगा। इससे बसों की कमी हो गई है और लोगों को सफर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

MP Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी एरिया को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड गांधीनगर बैरसिया रायसेन रोड, नारियल खेड़ा समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।

खाकी की दादागिरी: पुलिस ने इतना मारा की नाबालिग ने कर ली आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान

भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल है। नौकरी पेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करते हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 से अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।

ऐसे में आज से अगले तीन दिन तक बसों की दिक्कतें आम जनता को होने वाली है। आज 6 मई से बसें मतदान दलों को लेकर पोलिंग बूथ पर रवाना हो जाएगी। 7 मई को मतदान है। लेकिन 8 मई को सुबह तक कई बसें वापस डिपो में लौटेंगी। ऐसे में तीन दिन मध्य प्रदेश की राजधानी में सिटी बसों के काम संचालित होने पर आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *