BHOPAL NEWS – वॉटर स्पोर्ट्स देखना है तो भोपाल तालाब जाइए, मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कर दिया है


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तालाब में पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स शुरू हो गए हैं। हजारों लोगों को इसका साल भर इंतजार होता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा तालाब, भोपाल में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बैलून छोड़कर किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देशभर के वीर पुलिस खिलाड़ियों के अदम्य साहस, कौशल और जज़्बे का साक्षी बनेगी। 

मध्यप्रदेश की देश में एक अलग पहचान है

यह प्रतियोगिता 21 फरवरी तक चलेगी। सीएम यादव ने इस मौके पर कहा कि,पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य के साथ-साथ खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक सदस्यों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है। जब पुलिस बल एक बार जब ज्वाइन करते हैं तब से रिटायरमेंट तक “जवान” ही कहलाते है। 

सीएस ने कहा कि, वन्यजीवों के लिए मध्यप्रदेश की देश में एक अलग पहचान है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ हमारे देश में पाए जाते हैं और देश के अंदर मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा, अब हमारे यहां चीते भी आ गए हैं और घड़ियालों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

भोपाल का तालाब जवानों के साहस से जीवंत हो उठा

सीएम ने कहा कि पंच महाभूतों में जल का विशेष महत्व है। चूंकि जीवन की उत्पत्ति जल से होती है, इसलिए जल हमेशा से ही जीवों को लालायित करता हैं। राजा भोज द्वारा निर्मित भोपाल के ऐतिहासिक बड़े तालाब में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश सहित राजधानी भोपाल के लिए गौरव का विषय है।

सीएम बोले, हमारी संस्कृति में ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा है, जिसे मैं हृदय से अनुभव करता हूं। भोपाल का तालाब आज एक अलग प्रकार के आनंद का अनुभव कर रहा होगा। यह तालाब एक हजार साल से भी अधिक पुराना है, लेकिन आज यह हमारे जवानों के साहस और पराक्रम से जीवंत हो उठा है।

उनके खेल के प्रति समर्पण ने इस स्थल को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश में समुद्र नहीं है लेकिन भोपाल का बड़ा तालाब समुद्र से कम नहीं। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *