मैहर: NH-30 में खाई में गिरी महाकुंभ से लौट रही गाड़ी, 2 श्रद्धालुओं की मौत, बच्चियों समेत 6 घायल


तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। NH30 पर पहाड़ी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलोरो खाई में गिर गई।

हादसा इतना भयानक था कि चालक समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 6 गंभीर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर जबलपुर लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

घायलों को ईलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन को निकलवाने की कोशिश में जुट गई।

घायलों के नाम

भरत साहू , प्रीति यादव, वीरेंद्र सिंह, विमल सिंह यादव, सत्यनारायण सिंह, सुशीला देवी सिंह।

डॉक्टर ज्ञानेश गौतम ने बताया कि पहाड़ी के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छः लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *