फूल सिंह बरैया के बिगड़े बोल, कहा- ‘BJP संविधान खत्म करने आई तो खून की नदियां बहा देंगे…’, मनुस्मृति पर कही यह बड़ी बात


इंद्रपाल सिंह, नर्मदापुरम। दतिया के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया बयानों को लेकर अक्सर विवादों में छाए रहते हैं। इस बार उन्होंने संविधान बचाने के लिए खून की नदियां तक बहाने की बात कह दी। साथ ही मनुस्मृति पर भी टिप्पणी की है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान मचना तय माना जा रहा है। 

फूल सिंह बरैया बोले- संविधान पर खतरा पैदा किया तो खून की नदियां बहा देंगे

दरअसल, कांग्रेस विधायक आज रविवार को नर्मदापुरम जिले के इटारसी आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, संविधान के साथ छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में आएगी। अगर संविधान पर खतरा पैदा किया तो खून की नदियां बहा देंगे। संविधान को बचाने के लिए नर्मदापुरम की नर्मदा नदी खून से बह जाएगी

मनुस्मृति पर कही यह बात

फूल सिंह बरैया यहीं नहीं रुके। उन्होंने मनुस्मृति को लेकर भी बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोगों ने कहा था कि मोदी जी के नेतृत्व में संविधान खत्म कर देंगे। कुछ लोगों ने संविधान की प्रतियां जला भी दी थी और कह रहे हैं कि संविधान रहने नहीं देंगे। उनका संविधान लिखा भी जा रहा है। वे कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र रहने नहीं देंगे। वे ये क्यों नहीं कहते कि हिंदू राष्ट्र में संविधान कौन सा होगा? उनके लोग कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र में मनुस्मृति संविधान होगा।”

मनुस्मृति में 136 करोड़ लोगों को पढ़ने का अधिकार नहीं’ 

कांग्रेस विधायक ने आगे कहा, “मनुस्मृति में 136 करोड़ लोगों को पढ़ने का अधिकार नहीं। पढ़ेंगे तो जीभ काट दी जाएगी। सुनेंगे तो कान में शीशा पिघलकर भर दिया जाएगा। देखेंगे तो आखें फोड़ दी जाएगी। बैठेंगे तो पीछे का हिस्सा काट दिया जाएगा। कपड़े नहीं पहन सकते, खाना नहीं खा सकते हैं। जूठन, बेर पत्ते खाकर पेट भरना पड़ेगा। यह मनुस्मृति में लिखा हुआ है।”

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया आज संत रैदास यूथ क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और मनुस्मृति पर विवादित बयान दिया। गौरतलब है कि बरैया पहले भी कई बार अपने विवादित से सत्तारूढ़ पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *