MP Morning News: MPPSC परीक्षा आज, भोपाल में कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में जीत पर एमपी में जश्न का माहौल


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन होगा। भोपाल के तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क में महारैली का आयोजन होगा। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और पदोन्नति सहित 51 प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

एमपीपीएससी परीक्षा आज

आज मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की परीक्षा होगी। आयोग ने 52 जिलों में परीक्षा आयोजित की है, जिसमें 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। 342 केंद्रों में दो सत्र में पेपर रखे गए हैं। अकेले इंदौर जिले में 72 सरकारी-निजी कॉलेज व स्कूलों को केंद्र बनाया है। वहीं भोपाल में 50 से अधिक सरकारी-निजी कॉलेज और स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत पर मध्य प्रदेश में भी जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत पर एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *