MPPSC भर्ती में फर्जीवाड़ा का आरोप: दिव्यांग कोटे से अधिकारी बनी महिला के डांस वीडियो वायरल!


हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) भर्ती में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के नेता राधे जाट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) भर्ती 2022 में दिव्यांग कोटे से चयनित प्रियंका कदम के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं! सवाल उठता है – जो महिला इतनी जोश और एनर्जी से डांस कर रही है, वो दिव्यांग कोटे से कैसे चुनी गई? क्या MPPSC भर्ती में धांधली हुई?

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन का बड़ा आरोप – भर्ती में गड़बड़ी हुई! क्या MPPSC में कोई बड़ा खेल चल रहा है? प्रियंका कदम का दावा – “मेरी हड्डी खराब थी, सर्जरी हुई और पैरों में रॉड डाली गई है, मैं दवा लेकर चलती हूं!” लेकिन फिर ये धमाकेदार डांस कैसे? जनता को जवाब चाहिए! क्या सरकार इस घोटाले की जांच करेगी या हमेशा की तरह मामला दबा दिया जाएगा? दिव्यांग कोटे का गलत फायदा उठाकर लाखों deserving कैंडिडेट्स के सपनों को कुचला जा रहा है! यह खेल आखिर कब तक चलेगा? सिस्टम चुप क्यों है? अगर भर्ती में गड़बड़ी हुई है, तो ये सिर्फ धांधली नहीं, ये लाखों होनहार युवाओं के साथ विश्वासघात है! जनता जागे, सवाल पूछे और इस धांधली के खिलाफ आवाज उठाए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *