महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन: भस्म आरती में हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद


अजय नीमा, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन पहुंचे। महाकाल की भस्म आरती में शामिल हो कर उन्होंने पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे द्वारा श्री सिंह का सम्मान किया गया।

घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार में लगाई आगः SDM के ड्राइवर पर कार जलाने का शक, वजह ये रही

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आज श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में सम्मिलित होकर दिव्य दर्शन किए। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

डिक्की खोलते ही स्कूटी सवार के छूटे पसीने, फिर जो हुआ…, उड़ जाएंगे आपके भी होश

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *