अंगूठे का क्लोन बनाकर ठगीः सैकड़ों भोले भाले आदिवासियों से ठगे 30 लाख से अधिक, सरगना हुआ गिरफ्तार


परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश में इन दिनों ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच शिवपुरी जिले के खनियाधाना में ग्लू गन से नकली अंगूठा बनाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने केवाईसी के नाम पर आदिवासियों से 30 लाख की ठगी की थी।

बहुचर्चित सौरभ शर्मा मामलाः लोकायुक्त पुलिस फिर हुई सक्रिय, तीनों लोगों की निकलेगी सीडीआर

जिले की खनियाधाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर बैंक उपभोक्ताओं का ग्लू गन से अंगूठे का क्लोन बनाकर उनके साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही गिरोह के मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक भूपेंद्र लोधी को गिरफ्तार किया। वहीं एक महिला सहित तीन आरोपी फरार हो गए है। गिरोह ने अबतक 3 सैकड़ा से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिनसे करीब 30 लाख रुपए की ठगी कर चुके है। बताया जा रहा है कि, गिरोह वर्ष 2022 से इन वारदातों को अंजाम दे रहा था। पीड़ित ग्रामीण लोगों में अधिकांश लोग आदिवासी हैं। पुलिस को आरोपी के पास 161 अंगूठे के क्लोन मिले है।

Global Investors Summit: देश के बड़े उद्योगपतियों की होगी आमद, गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला ने दी स्वीकृति, अवाडा ग्रुप करेगी 50 हजार करोड़ का निवेश

पूछताछ में भूपेंद्र लोधी ने बताया कि, उसके पास खुद का कियोस्क सेंटर है। उसने अपने दो दोस्त धर्मवीर यादव व महावीर यादव निवासीगण लौटन मायापुर और साली करीना लोधी निवासी कछुआ के साथ मिलकर गिरोह बनाया। वह वर्ष 2022 से लोगों को इसी तरह से ठग रहे है और अभी तक करीब 3 सैकड़ा लोगों के साथ यह घटना को जमकर दिया। इसमें वह करीब 30 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अब इन फरार आरोपियों की तलाश में है। आरोपियों को पकड़ने के साथ ही इन लोगों ने वर्ष 2022 से जो भी संपति अर्जित की है, उसको भी जब्त किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *