पति की हैवानियत: चाकू से पत्नी की दोनों आंखें फोड़ी, फिर प्राइवेट पार्ट पर किए कई वार, चरित्र शंका में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम   


परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र संदेह में हैवान पति ने अपनी पत्नी की चाकू से दोनों आंखें फोड़ दी। जालिम शख्स का इतने से भी मन नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ वार कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

READ MORE: BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, बोली- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध  

खौफनाक घटना जिले के पोहरी कस्बे के भगवती कॉलोनी की है। जहां हैवान पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला बोलते हुए न केवल उसकी दोनो आंखे फोड़ दी, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सो के साथ गुप्तांगो पर भी वार किए। महिला शहनाज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

READ MORE: ‘गुलाब देकर अश्लील इशारे’, कॉलेज छात्रा ने टीचर पर लगाया बैड टच का आरोप, बोली- अकेले में बुलाकर…

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात के पीछे पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी पति छोटू खान फरार हो गया है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *