26 फरवरी को छतरपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम के चलते सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी हुई रद्द


शशांक द्विवेदी, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम पहुंचेंगी। कार्यक्रम के चलते 11 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक छतरपुर जिले के सभी सरकारी अधियकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

READ MORE: PM मोदी आएंगे बागेश्वर धाम: तय हो गई तारीख, कल दिल्ली जाएंगे CM डॉ. मोहन

कर्मचारियों की कार्यालयीन/सार्वजनिक अवकाश के दिनों में जिला मुख्यालय में उपलब्ध रहने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मोबाइल बंद नहीं रखेगा। 26 फ़रवरी महाशिवरात्रि को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में 251 कन्या विवाह, जिनमें 108 आदिवासी कन्याओं का विवाह का आयोजन होने वाला है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी। 

23 फरवरी को मोदी आ सकते हैं बागेश्वर धाम

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बागेश्वर धाम दौरा 23 फरवरी को प्रस्तावित है। वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बनवाए जाने वाले कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने आ रहे हैं। यह कैंसर हॉस्पिटल बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *