रंग लाई SP की अंगूठी पहल: 17 लाख के 24 तोला सोना के आभूषण बरामद, कर्नाटक से हुई थी चोरी


शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा की अंगूठी पहल रंग ला रही है। 2 फरवरी 2025 को कर्नाटक राज्य से चोरी हुए जेवरात को 3 दिन में ही गांव से रिकवर करवाकर कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया गया।

Global Investors Summit-2025: MP में बनेगा निवेश का रिकॉर्ड, 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, बड़े पैमाने में की जा रही तैयारियां

क्या है मामला
दरअसल, कर्नाटक राज्य के विजयपुर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी 2025 को शादी समारोह के दौरान मैरिज गार्डन से एक महिला के पास रखे बैग में आभूषण चोरी हो गए थे। घटना के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घटना को लेकर आदर्श नगर थाना में मामला दर्ज हुआ था। इधर CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला की कड़ियां का 20 वर्षीय लड़का महिला से बैंग लेकर फरार हुआ है।

‘दुनिया की सबसे अच्छी बात क्या है? आपको मरना है, और मरना ही पड़ेगा’: पत्रकार ने ट्रेन के आगे किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा से संपर्क किया और कर्नाटक पुलिस बोड़ा थाना पहुंची। बोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम कड़िया गांव के कुछ लोगों से संपर्क किया गया। कड़िया गांव के लोगों ने राजगढ़ एसपी के नवाचार और जागरूकता से जागरूक होकर उक्त लोगों ने सोने के आभूषण वापस लौटा दिया। चोरी हुए आभूषण की कीमत लगभग 17 लाख रुपए थी और 24 तोला सोना बताया जा रहा है।

आचार्य विद्यासागर महाराज का बनेगा स्मृति स्थल, CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, 25 किताबों का भी किया विमोचन

कड़िया के व्यक्ति ने वापस बोड़ा थाना को लौटाया हैं और बोड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने कर्नाटक राज्य की पुलिस को सौंप दिया गया। कर्नाटक पुलिस ने राजगढ़ पुलिस अधीक्षक और बोड़ा थाना प्रभारी का आभार प्रकट किया। कुछ दिन पूर्व गुलखेड़ी में बोड़ा पुलिस द्वारा और सांसी समाज के कर्मचारी संगठन द्वारा जागरूकता पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें अन्य अपराधिक लोगों के बीच कई विषय पर संवाद भी हुआ और लोग अच्छे कार्य करने के लिए जागरूक जी हुए हैं। इसी की वजह से आज ये 24 तोला सोना लगभग 17 लाख रुपए का आभूषण चोरों से रिकवर हुआ हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *