महाकाल मंदिर में फिर मारपीट: गर्भवती पत्नी को धक्का लगा तो श्रद्धालु का फोड़ दिया सिर, अस्पताल में भर्ती


उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। लेकिन महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर भीड़ काफी बढ़ जाती है जिससे कई बार श्रद्धालुओं में विवाद के मामले भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां मंदिर में दर्शन करने मुंबई और आंध्रप्रदेश से आए लोगों के बीच विवाद हो गया। एक गर्भवती महिला को धक्का लगने पर उसका पति भड़क गया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक श्रद्धालु का सिर भी फट गया। 

Tiger Ka Video : सतपुड़ा के टाइगर ने ऐसे बुझाई प्यास, वीडियो देख रोमांचित हो गए लोग 

दरअसल आज शनिवार दोपहर को महाकाल मंदिर परिसर में आंध्रप्रदेश और मुंबई से भक्त आए हुए थे। इसी बीच मुंबई से आए एक कपल को धक्का लग गया। जिसके बाद वाद-विवाद शुरू हो गया। इतने में ही दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया। मुंबई से आए शख्स ने कहा कि युवक लगातार धक्का दे रहा था। उसकी पत्नी गर्भवती है। हमने उसे धक्का देने से मना किया तो वह अभद्रता करने लगा। जिसके बाद यह पूरा विवाद हुआ। 

MP में मंत्री VS विधायक: नागर सिंह चौहान बोले- विक्रांत भूरिया का पाला अब मुझसे पड़ा है, MLA का जवाब- डॉक्टर हूं, अच्छे-अच्छों का इलाज कर दिया

मारपीट के दौरान आंध्र प्रदेश से आए युवक को काफी चोट आई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *