MP में मूक-बधिर बच्ची से रेप: जंगल में इस हाल में मिली पीड़िता, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मूक बधिर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। अज्ञात आरोपी ने नरसिंहगढ़ विश्राम गृह के पीछे स्थित जंगल में वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
READ MORE: युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, जिसने की FIR वो हुआ सस्पेंड, अब SP से लगाई न्याय की गुहार
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को जब बच्ची अपनी झोपड़ी में नहीं मिली, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह रेस्ट हाउस के पीछे स्थित जंगल में बच्ची मिली। पुलिस ने पीड़िता को नरसिंहगढ़ सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नरसिंहगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
READ MORE: दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: 20 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, इस वजह से काल के गाल में समाए युवक
एसपी आदित्य मिश्रा ने सोमवार रात नरसिंहगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से सैंपल जुटाए गए। एसपी ने घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से बातचीत की। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। चूंकि बच्ची मूक बधिर और मानसिक रूप से विक्षिप्त है, इस वजह से दुष्कर्म किसने किया अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H