MP NEWS – मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल 6 दिन के लिए बंद रहेगा


मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल के माध्यम से संचालित होने वाली सभी सेवाएं अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे। Mpedistrict पोर्टल नए सर्वर में ट्रांसफर किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में काम से कम 6 दिन का समय लगेगा। पोर्टल पर सूचना डिस्प्ले कर दी गई है। 

Mpedistrict पोर्टल की सभी सेवायें बाधित रहेंगी

सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि, राज्य लोक सेवा अभिकरण मध्यप्रदेश द्वारा संचालित Mpedistrict पोर्टल का नये सर्वर इंफ्रा (SDC 2.0) पर माइग्रेशन की प्रक्रिया के फलस्वरूप लोक सेवा पोर्टल मंगलवार 4 फरवरी को रात 12 बजे के बाद से 10 फरवरी तक पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान Mpedistrict पोर्टल की सभी सेवायें बाधित रहेंगी। मध्य प्रदेश में लोक सेवा गारंटी के तहत पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सेवाएं 11 फरवरी से पुनः प्रारंभ हो जाएंगी। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *