MP Weather: मौसम में बदलाव जारी, बढ़ते तापमान के बीच कुछ जिलों में कोहरे का अलर्ट


ज्ञाना चंद्रा, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। फरवरी का पहला सप्ताह ही गर्मी के जैसे महसूस होने लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बड़ा उछाल आया है। बढ़ते तापमान के बीच कुछ जिलों में कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। 

READ MORE: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी, मुख्यमंत्री हरदा जिले को देंगे 316.20 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात, राजधानी में भीख लेना और देना अब होगा जुर्म

ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, नीमच में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है।मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में कोहरा छाया रहने वाला है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में शुष्क मौसम देखा गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में यह शुष्कता आने वाले चार से पांच दिनों तक बनी रहने वाली है।

इस शहर की रात सबसे सर्द

प्रदेश के पांच सबसे कम तापमान वाले शहरों में राजगढ़ जिले की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 10.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा नौगांव (छतरपुर) में 10.5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 10.6 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 11 डिग्री और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश में सबसे गर्म स्थान सिवनी रहा

प्रदेश में सबसे गर्म स्थान सिवनी रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पार कर गया। मंडला में भी काफी गर्मी पड़ी। भोपाल में भी तापमान बढ़कर 32.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *