MP NEWS – भाजपा विधायक के भाई ने भतीजे को गोली मार दी, पिता ने पुत्र को मार डाला


मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय को गोली मार दी। इसके कारण अरविंद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

किराना दुकान के पैसों को लेकर विवाद हुआ था

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि ग्राम सुचाई तहसील माकड़ौन में रहने वाले मंगल मालवीय का अपने बेटे अरविन्द मालवीय से सोमवार सुबह किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। बाप-बेटे के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में मंगल मालवीय ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविन्द को गोली मार दी।बताया जा रहा है कि एक गोली सिर और दूसरी छाती पर लगी। जिससे अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गई। अरविन्द की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अरविन्द शादीशुदा था उसका एक बेटा भी है।

मामला उज्जैन के ग्राम सुचाई के माकड़ौन तहसील का है। मंगल मालवीय, भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं। बताया गया है कि मंगल और अरविंद के बीच में सामान्य व्यावहारिक स्थिति नहीं थी। अरविंद अपने पिता के साथ नहीं रहता था। रहने के लिए ससुराल चला गया था। मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद को एक के बाद एक दो गोली मारी।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *