BHOPAL NEWS – पायल मोदी को होश आया, पति ने वीडियो जारी किया, चिराग पासवान कंफर्म


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली महिला कारोबारी पायल मोदी को होश आ गया है। पायल ने सुसाइड अटेम्प्ट किया था। पायल के पति मुकेश मोदी ने वीडियो जारी किया है। पायल ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम लिया है। कहा है कि चिराग पासवान के लोगों ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है। 

चंद्रप्रकाश पांडे, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा हैं

मैं क्या करती, कोई चारा ही नहीं बचा था। जब से 2023 में हमारे घर चोरी हुई, हमने जो भी कंपलेन की कोई एक्शन नहीं हुआ। हमें परेशान करना शुरू कर दिया। मैं परेशान हूं, चंद्रप्रकाश पांडे, वैध प्रकाश पांडे, कर रहे हैं। चंद्रप्रकाश पांडे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के जीजा हैं। चंद्र प्रकाश की पूरी टीम ने हमें परेशान कर रखा है। सुनील त्रिपाठी हमारे यहां से चारी कर भागा था, इसकी एफआईआर दर्ज कराई, तब से ही हमें परेशान किया जा रहा है।

हमारी शिकायत कोई सुनने को तैयार नहीं

नीतेश पंजाबी, बंटी शर्मा, भगवान सिंह राजपूत सभी लोगों ने हमें परेशान कर दिया है। सभी चिराग के पावर का यूज करते हैं, हमारी शिकायत पर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद से ही हमें परेशान किया जा रहा है। आए दिन परेशान करते हैं।

मुझे लगा, मेरे बाद सब ठीक हो जाएगा

40 दिन के लिए हमारी फैक्ट्री बंद करा दी। यह लोग हमारा पीछा करते हैं, धमकाते हैं। कहते हैं चाहे जो कर लो हमसे आगे नहीं निकल पाओगे। क्या करती मैं आखिर मुझे लगा मेरे नहीं होने से सब सुधर जाएगा।

मेरे तीन बच्चे हैं, तीनों छोटे हैं, कुछ नहीं समझते। मुझे लगा था मेरे मरने से सब ठीक हो जाएगा। वेदप्रकाश पांडे से हम रेड पड़ने से दो दिन पहले ही मिलकर आए थे। तब लगा था अब सब ठीक हो रहा है।

अगले ही दिन उसने हमें फिर धमकाया और धमकी के अगले दिन हमारे घर रेड की गई। यह आदमी हमारे पीछे पड़ा है, हमें जीने नहीं दे रहा है। बस न्याय चाहती हूं…सब लोग मिलकर हमें न्याय दिलाएं। हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, इन सब पर कार्रवाई होना चाहिए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *