डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार: दुष्कर्म के आरोप में हुई अरेस्टिंग, पुलिस ने भेजा जेल


समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी को दुष्कर्म के आरोप में महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बीते दिनों एक महिला ने उनके खिलाफ रेप का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। 

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी पहले खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। वहीं साल 2016 में बड़वानी में एसडीएम रहे थे। इस दौरान आरोपी कलेक्टर पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे डराया करता था। इस मामले में पीड़िता ने चार दिन पहले मामले में खराड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। पुलिस ने दबिश देकर कल गुरुवार रात को उसे भोपाल से उनको गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार दोपहर महिला थाने में उनके प्रकरण की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से शाम को उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुके है। वही बीते वर्ष से डिप्टी कलेक्टर के रुप में बड़वानी में उसका तबादला हुआ था। हाल ही में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले उसका उज्जैन ट्रांसफर हुआ है। 

अभयसिंह खराड़ी के खिलाफ पीड़िता ने बीते महीने 29 अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बड़वानी महिला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कई जिलों में सर्चिंग की। इसके बाद साइबर टीम की मदद से उसे भोपाल में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। 

डॉ. अभयसिंह खराड़ी पर बड़वानी में धारा 376 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज होते ही वह उज्जैन डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहते हुए फरार हो गया था। इसे लेकर बड़वानी से महिला थाना प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। हालांकि खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल बंद कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची और फिर वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा

कुछ साल पहले अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुका है। उसकी कार्यप्रणाली को लेकर वह चर्चा में रहा है। वहीं उसकी पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद बीते साल ही प्रमोशन के बाद उसे बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रुप में भेजा गया था। 

बैकफुट पर पीसीसी चीफ: विवादित बयान के बाद जीतू पटवारी ने मांगी माफी, कहा- इमरती मेरी बड़ी बहन जैसी   

महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि उज्जैन में पदस्थ डॉ. अभयसिंह खराड़ी के विरूद्ध बड़वानी जिले में एक महिला कर्मी ने दुष्कर्म का मामला 29 अप्रेल को दर्ज कराया था। पुलिस ने खराड़ी के विरूद्ध धारा 376,  उसके बाद से खराड़ी फरार हो गया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *