‘कांग्रेस कदम कदम पर…’, राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादित टिप्पणी पर CM मोहन ने सोनिया गांधी को घेरा, कहा- माफी मांगे 


भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस (Congress) कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की ‘Poor Lady’ वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है। सोनिया के बयान की BJP ने जमकर आलोचना की है। भाजपा ने इसे राष्ट्रपति का अपमान करार दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बयान पर कांग्रेस को जमकर घेरा। 

ये देश के लिए अपमानजनक है- मोहन यादव 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए ‘Poor Lady’ वाले बयान को लेकर हमला करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को लेकर विवादित टिप्पणी की है। ये देश के लिए अपमानजनक है। खासकर आदिवासी बहन राष्ट्रपति के रूप में शोभायमान है, तो ऐसे में उनका अपमान घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मांग करता हूं कि वो अपने कथन के लिए माफ़ी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि  कांग्रेस कदम कदम पर इस प्रकार की हरकतें करती है, इससे पूरा लोकतंत्र लज्जित होता है।  

क्या कहा था सोनिया गांधी ने ?

संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जो अभिभाषण दिया उस पर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘पुअर लेडी’ यानी ‘बेचारी महिला’ कहकर तंज कसा। सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई नेताओं ने इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बताया है तो कुछ ने कांग्रेस पार्टी की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *