BHOPAL NEWS – महिला डॉक्टर का रेप, बॉयफ्रेंड ने सगाई करके संबंध बनाए और छोड़ दिया


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली एक महिला डॉक्टर का राजस्थान की राजधानी जयपुर में रेप हो गया। बलात्कार का आरोपी भी डॉक्टर है। दोनों के बीच में पहले प्रेम संबंध बना, फिर सगाई हुई और फिजिकल रिलेशन बने। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया। बोला कि मैंने तो रिलेशन बनाने के लिए ही सगाई की थी। 

AIIMS दिल्ली में कांफ्रेंस के दौरान मुलाकात हुई थी

जयपुर पुलिस ने बताया कि भोपाल (मध्यप्रदेश) की रहने वाली महिला डॉक्टर के अनुसार जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात डॉक्टर दर्शन कुमार से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। उसके बाद रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों की सगाई हो गई। दिसंबर 2023 को आरोपी डॉ. दर्शन ने उसे मिलने के लिए जयपुर बुलाया। इसके बाद SMS हॉस्पिटल के पास स्थित घर बुलाकर शादी का वादा कर रेप किया। शादी का झांसा देकर जयपुर बुलाकर उसने कई बार रेप किया। मार्च 2023 में मिलने आने पर दोबारा अपने घर ले जाकर रेप किया।

भोपाल में मामला दर्ज करके जयपुर फॉरवर्ड किया गया

अप्रैल 2024 में शादी करने का दबाव बनाने पर मना कर दिया। धमकाया- शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोला था। धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला डॉक्टर ने भोपाल में पुलिस शिकायत दी। भोपाल पुलिस की ओर से जीरो नंबर FIR काटकर जयपुर के SMS हॉस्पिटल थाना पुलिस को भेजी गई है।

SHO (SMS हॉस्पिटल) सुधीर उपाध्याय ने बताया- पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में सामने आया है कि पीड़िता दिल्ली एम्स में हुई मेडिकल कॉन्फ्रेंस में आरोपी डॉक्टर दर्शन से मिली थी। दोनों की सगाई होने के बाद भी शादी करने से मना कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *