BHOPAL NEWS – 11वीं के टॉपर की संदिग्ध मौत, शरीर में जहर मिला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में एक स्कूल स्टूडेंट की संदिग्ध मृत्यु हो गई। उसने कक्षा 11 में 87% नंबर हासिल किए थे। आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था। अचानक तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ पाया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह जहरीला पदार्थ उसमे स्वयं सेवन किया था या फिर किसी ने उसे जहर खिला दिया।
16 घंटे तक जिंदगी के लिए मौत से लड़ता रहा
मामले की इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दीपक खंडेलवाल ने बताया कि राजा सिंह ठाकुर (उम्र 17 वर्ष) पुत्र मनोज सिंह ठाकुर निवासी शिव नगर ने हाल ही में 11 वीं कक्षा पास की है। 12 में उसने दाखिला लिया था। शनिवार की दोपहर को करीब 12 बजे उसे अचानक उल्टियां होने लगी। परिजनों ने उसे पहले भोपाल मेमोरियल अस्पताल फिर हमीदिया में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान तड़के करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।
शायद मोबाइल से मौत का कारण पता चले
पुलिस और परिवार के कुछ लोग इसे सुसाइड मानकर चल रहे हैं, हालांकि आत्महत्या का कोई काल्पनिक कारण भी किसी के पास नहीं है। पुलिस ने राजा का मोबाइल जप्त कर लिया है। शायद उसके मोबाइल से उसकी मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।
मरने से पहले तक नॉर्मल था
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 11वीं में 87% नंबर आए थे। यानी पढ़ाई को लेकर भी कोई डिप्रेशन नहीं था। आर्मी में भर्ती होना चाहता था। घर में टोटल 6 भाई बहन है। इनमें से केवल राजा पढ़ाई में सबसे अच्छा था। उसकी तबीयत बिगड़ने से पहले तक वह अपनी बहनों से सामान्य बातचीत करता रहा।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।