Lok Sabha Election: इंडिया गठबंधन का रथ तैयार; कल MP में इन जगहों पर करेगा प्रचार, गोपालपुरा से होगा अभियान का आगाज


एसआर रघुवंशी, गुना। इंडिया गठबंधन ने ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ नारे के साथ गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा को हराने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ गठबंधन का रथ सोमवार को सुबह 10 बजे अपने अभियान पर रवाना होगा। प्रचार का आगाज कैंट क्षेत्र के गोपालपुरा से किया जाएगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दल शामिल होंगे।

अभी तक गठबंधन के साथी घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा की जनविरोधी और देशविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे थे। अब रथ बनकर तैयार हो चुका है और सोमवार से यह रथ भाजपा हराओ अभियान पर रवाना हो जाएगा। प्रचार अभियान पर चर्चा के लिए रविवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की बैठक रखी गई। जिसमें सभी के सझावों पर चर्चा के बाद सोमवार के लिए प्रचार रथ के रूट को निर्धारित किया गया।

सोमवार को सुबह 10 बजे हनुमान चौराहा स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सुबह के समय गोपालपुरा, सिंगवासा, गुलाबगंज और बांसखेड़ी में प्रचार रथ घूमेगा। इस दौरान घर-घर संपर्क के अलावा नुक्कड़ सभाएं और नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय कंचनपुरा, हड्डी मिल, भुल्लनपुरा, सकतपुर, कुसमौदा और पिपरौदा में प्रचार रथ भ्रमण करेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *