MP karmchari news – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट फंड के भुगतान हेतु मार्गदर्शन
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश अरेरा हिल्स, भोपाल द्वारा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भुगतान मदशीर्ष के संबंध में अधिकृत आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले दिनांक 29 जून 2023 को इसकी मंजूरी घोषित कर दी गई थी। यह क्लिक करके समाचार पढ़ सकते हैं। इसमें मानदेय में वृद्धि और सेवा शर्तों में परिवर्तन की घोषणा भी की गई थी।
मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट राशि के भुगतान की अंतिम समस्या का समाधान
(सूफिया फारुकी वली) आयुक्त, महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश ने समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के नाम जारी पत्र में लिखा है कि, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय के पत्र क्रमांक 1665/03/11/2023, भोपाल दिनांक 28.06.2023 के माध्यम से 01 जुलाई 2023 के उपरान्त 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित मापदण्ड उपरोक्त संदर्भित पत्र अनुसार निर्धारित राशि का भुगतान गदशीर्ष 55-2235-02-102-0707/0708/0709-0658-31-011 से किया जाना सुनिश्चित करें।
विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी पदस्थापना के बाद ऐलान किया था कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितने भी घोषणाएं की हैं सबको पूरा किया जाएगा।