युवक पर लाठी-डंडों से हमला: पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक पर 12 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के हनुमान गंज डाडा की है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को देकर परवेज खान निवासी सिमरिया ताल का अन्य युवक से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर लाठी-डंडे हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने बीच-बचाव किया और उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों उसे प्राथमिक इलाज देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H