बदमाशों के हौसले बुलंद: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, 3 घायल


मनोज उपाध्याय, मुरैना। मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बदमाशों में पुलिस को खौफ नहीं है। ताजा मामला मुरैना जिले से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस मर्ग कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह घटना मुरैना शहर के चिन्नोनी थाना क्षेत्र के तिंदौखर गांव की है। जहां पुरानी रंजिश में बदमाशों ने तीन लोगों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से 25 वर्षीय राहुल पिता रामवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय विजयसिंह सिकरवार, 45 वर्षीय गुड्डू और 30 वर्षीय सौरभ सिकरवार घायल हो गए। इस घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

युवक पर लाठी-डंडों से हमला: पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

MP Top News: दूसरे चरण के चुनाव खत्म, शाम 6 बजे तक 58.35% मतदान, राजगढ़ और गुना में दहाड़े अमित शाह, कांग्रेस पर साधा निशाना, देवास में डेढ़ लाख की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार, एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *