26 अप्रैल महाकाल आरती: बाबा महाकाल का त्रिपुण्ड, बिल्व पत्र और चंद्र अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन


उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकालेश्वर का त्रिपुण्ड, बिल्व पत्र और चंद्र अर्पित कर श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, मखाने की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

Lok Sabha Elections Second Phase: MP में दूसरे चरण की 6 सीटों पर मतदान शुरू, आज तय होगी 80 प्रत्याशियों की किस्मत, 1 करोड़ से अधिक मतदाता चुनेंगे सांसद

शुक्रवार की सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

MP में दूसरे चरण की 6 सीटों पर चुनाव आज: इन प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद, जानें पूरा अप-टू-डेट

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *