दिग्विजय सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी का कैंसर से निधन, चुनाव प्रचार छोड़ पहुंचे लखनऊ


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कल उनके बड़े दामाद का अचानक निधन हो गया जिसके बाद वे चुनाव प्रचार छोड़ फौरन लखनऊ निकल गए। उनके दामाद कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था जिसके बाद कल रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दिग्विजय सिंह फिलहाल चुनाव प्रचार से दूर हैं और अपने दामाद के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ में मौजूद हैं।    

‘I Am Not Well पर I Am Going To Dhar…’ राहुल गांधी की तबीयत खराब होने पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, बुखार में भी आदमी चलता है, मैं भी ठीक नहीं हूं लेकिन…

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवार वालों के साथ हूं। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! ओम शांति !

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *