MP NEWS – खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना से शिर्डी-पुणे, प्रयागराज-दानापुर के लिए जनरल ट्रेन


मध्य प्रदेश के खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना रेलवे स्टेशन से पुणे कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर के लिए जनरल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 

पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की तारीख पढ़िए

गाड़ी संख्या 01415 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.04.2024, 24.04.2024 एवं  28.04.2024  को पुणे स्टेशन से 19.55 बजे प्रस्थान कर,  अगले दिन  12.05 बजे इटारसी पहुँचकर, 12.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 दानापुर-पुणे  स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.04.2024,26.04.2024 एवं 30.04.2024 को दानापुर स्टेशन से 06.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 01.40 बजे इटारसी पहुँचकर, 01.45 बजे इटारसी से प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।

पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कितने स्टेशनों पर रुकेगी

पुणे से दानापुर के बीच रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *