MP NEWS – सिंधिया के बाद शिवराज सिंह पर भी चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप


मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पर चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि विदिशा प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान को लाभ पहुंचाने के लिए दो सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

चुनाव में शिवराज सिंह को फायदा पहुंचाने सरकारी कार्यक्रम का आयोजन 

कांग्रेस पार्टी की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के पदाधिकारी श्री जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग को की शिकायत में बताया है कि विदिशा में आदिवासी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दो सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिनांक 21 अप्रैल को किया गया। सरकारी रिकॉर्ड में लिखा गया है कि गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती का 500वां जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया परंतु महारानी दुर्गावती का जन्म दिनांक 5 अक्टूबर 1524 है या नहीं उनका जन्म दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री लक्ष्मण मरकाम, चुनाव में प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान के लिए काम कर रहे हैं और पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी कर्मचारियों को चुनाव में लग रहे हैं। 

सिंधिया की सभा में भीड़ बढ़ने के लिए महिला बाल विकास

मध्य प्रदेश की गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सिंधिया राजवंश के इतिहास में पहली बार कोई इतनी बुरी तरह चुनाव हारा था। इसीलिए इस बार वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया महिलाओं के सम्मेलनों को संबोधित कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि, महारानी के लिए आयोजित महिलाओं के सम्मेलनों में भीड़ बढ़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को काम पर लगाया गया है। ऐसी महिलाएं जिन्हें महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है एवं ऐसी महिलाएं जो महिला एवं बाल विकास विभाग में अस्थाई कर्मचारी हैं, डिपार्टमेंट के अधिकारी उन्हें महारानी के सम्मेलन में भेजने का काम कर रहे हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *