JABALPUR NEWS – हाई स्पीड बाइक पर स्टंट कर रहा युवक जिंदा जला, मृत्यु


मध्य प्रदेश के जबलपुर में हाई स्पीड बाइक पर स्टंट करना एक 18 साल के युवक को जानलेवा साबित हुआ। बरगी नगर चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में युवक की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक में आग लग गई। मृतक युवक का नाम यश तानवेश है। 

पेड़ से टकराते ही बाइक में आग लग गई

यश के दोस्त आयुष विश्वकर्मा और नवजोत विनोदिया ने बाइक तेज रफ्तार से लेकर आगे बढ़ गए। वहीं यश पीछे रह गया उसने अपने दोस्तों के करीब पहुंचने के लिए बाइक की रफ्तार को बढ़ाई तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही बाइक में आग लग गई और यश भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से जल गया।

मदन महल थाना अंतर्गत आमनपुर में रहने वाला यश तानवेश चला रहा था। वह निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार यश अपने दो साथियों के साथ बरगी घूमने गया था। बरगी नगर पहुंचते ही सुनसान सड़क मिली तो तीनों स्टंट करते हुए बाइक रफ्तार से भगाने लगे। ✒ प्राची शर्मा.

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *