MP में बड़ा हादसाः पुलिया से नीचे गिरा हार्वेस्टर


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। फसल काटने वाला हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा कुंडम से बघराजी मार्ग पर हुआ है। फसल काटने वाली हार्वेस्टर मशीन पुलिया से नीचे गिर गई।हार्वेस्टर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक अजय सिंह, खूब सिंह, पप्पू सिंह हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले रहने वाले बताए गए है। हादसे की सूचना महुआ बीनने निकले आदिवासियों ने पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मामला जबलपुर के थाना कुंडम के करनपुरा का है।सभी मृतक हरियाणा के करनाल जिले के श्यामगढ़ गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

दर्दनाक सड़क हादसे में चार मौतः मृतकों में पति- पत्नी और दो बच्चे शामिल, कार ने बाइक को मारी टक्कर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *