पहले चरण का थमा शोर, दूसरे फेस का प्रचार तेज: कल CM मोहन, VD शर्मा, डिप्टी सीएम अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा, यहां देखिए पूरा शेड्यूल


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद अब दूसरे फेस के प्रचार-प्रसार में जुट चुकी हैं। इसी कड़ी में कल 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, डिप्टी सीएम और अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।

CM मोहन के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अप्रैल को भोपाल, सागर, भिंड, पन्ना प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10.30 बजे भवानी चौक सोमवारा में पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा का नामांकन दाखिल कराएंगे। 11.55 बजे सागर, दोपहर 1.30 बजे भिंड के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे पन्ना जिले के पवई में रोड शो में शामिल होंगे। शाम 6 बजे मां कंकाली मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 7.30 बजे जुगल किशोर मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे।

MP की चुनावी बिसात: लोकसभा चुनाव प्रचार का थमा शोर, पहले चरण की 6 सीटों पर 88 प्रत्याशी मैदान में, जानिए किसकी किससे होगी टक्कर..?

VD शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 18 अप्रैल को पन्ना प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे पन्ना के कटहरा से जनसंपर्क प्रारंभ कर परसानिया, शंकरगढ़, कटिया, देवरी, बछौन मंडल, मुकुंदपुर, सराही, परसेडी, छटी बम्हौरी होते हुए चंदला मंडल पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री मोहन के साथ पन्ना जिले के पवई में रोड शो में शामिल होंगे। शाम 7 बजे कुआताल मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे जुगल किशोर मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

MP में कांग्रेस को फिर लगा झटका: कार्यकारी अध्यक्ष, 2 पार्षद समेत 400 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन, VD बोले- अबकी बार चार सौ पार

लोकसभा चुनाव प्रभारी का दौरा

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह 18 अप्रैल को भोपाल में सुबह 11 बजे पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद इंदौर पहुंचकर स्थानीय बैठकों में शिरकत करेंगे।

डिप्टी सीएम और SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 18 अप्रैल को मैहर और सतना जिले के प्रवास पर रहेंगे। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 18 अप्रैल को अशोक नगर जिले में रात्रि 8.30 बजे विधानसभा टोली के साथ बैठक में शामिल होंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *