Teachers Day पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान: MP के 6 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, देखें नामों की लिस्ट


शब्बीर अहमद, भोपाल। Teacher Day 2024: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छह शिक्षक समेत देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज दिल्ली (Dehli) में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

भारत में हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल डॉ. राधाकृष्णन की विरासत का सम्मान करता है, बल्कि देशभर के शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत को भी नमन करता है। इसी के तहत आज देश के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के छह शिक्षक भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति का इंदौर दौरा: जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग ने शुरू की तैयारियां

मिलेगा ये सम्मान

यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इन शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः 8 स्कूलों की 54.26 करोड़ की अतिरिक्त फीस वापस करने के निर्देश

एमपी के इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार

  • डिंडोरी जिले की जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षिका सुनीता गुप्ता को सम्मान मिलेगा।
  • मंदसौर खजुरिया सारंग शासकीय स्कूल की शिक्षक सुनीता गोधा को सम्मानित किया जाएगा।
  • दमोह लिधौरा के शासकीय स्कूल के माधव पटेल राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होंगे।
  • भोपाल ITI की प्रेमलता राहंग डाले को पुरस्कार मिलेगा।
  • भोपाल के ही केंद्रीय संस्कृत संस्थान के प्रो नीलाभ तिवारी भी सम्मानित किए जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *