IAS संजय दुबे अपर मुख्य सचिव के पद पर हुए पदोन्नत, उनके विभागों में नहीं हुआ कोई फेरबदल  


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय के रिटायरमेंट के बाद 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संजय दुबे अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष रहे 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय बंदोपाध्याय के रिटायरमेंट के बाद रिक्त हुए अपर मुख्य सचिव के पद पर दुबे को पदोन्नत किया गया है। इस दौरान दुबे के विभाग यथावत रखे गए हैं।

Police Transfer: 3 ASI समेत 6 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानिए जिसे कहां भेजा गया

सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त संजय दुबे के पास मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी है। वहीं प्रमोशन के लिए प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को अभी इंतजार करना होगा। एसीएस मलय श्रीवास्तव के नवंबर में रिटायरमेंट के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर  नीरज मंडलोई को प्रमोट किया जाएगा।  

मंत्रालय में सितंबर का यह महिला टेंशन वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि कई सीनियर आईएएस अधिकारियों को नए मुख्य सचिव का इंतजार है। वीरा राणा 30 सितंबर को रिटायर हो रही है। ऐसे में सभी अफसरों की निगाहें इस ओर टिकी हुई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *