बीजेपी नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे CM मोहन, प्रदेश सह प्रभारी के भाई के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बीजेपी नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनके भाई उमेश उपाध्याय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार जनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। 

सीएम मोहन यादव ने कहा, “उमेश उपाध्याय का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हुआ है। वे टेलीविजन के शुरुआती दौर के अग्रणी पत्रकारों में से एक थे। उनका अचानक निधन दुखद है। हम यहां उनके घर जाकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करने आए हैं। 

 बता दें कि 1 सितंबर को घर पर निर्माण कार्य के दौरान उमेश उपाध्याय दुर्घटनावश वह गिर गए थे। उन्हें गंभीर चोटें आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान नहीं बच सकी। उमेश उपाध्याय ने टेलीविजन और डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक योगदान दिया। टेलीविजन, प्रिंट, रेडियो और डिजिटल मीडिया में चार दशकों से अधिक के अपने करियर के दौरान उन्होंने प्रमुख मीडिया संगठनों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

मीडिया उद्योग की बारीकियों की गहरी समझ, पत्रकारिता की ईमानदारी के प्रति समर्पण और तेजी से बदलते उद्योग के साथ सामंजस्य बिठाने की उनकी कुशलता के लिए वह जाने जाते थे। उन्होंने हाल ही में वेस्टर्न मीडिया नैरेटिव्स ऑन इंडिया : फ्रॉम गांधी टू मोदी नामक एक किताब लिखी थी। उमेश उपाध्याय का जन्म 1959 में मथुरा में हुआ था। उन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत में पत्रकारिता को करियर के रूप में अपनाया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *