सरकारी नौकरी – 12वीं पास विज्ञान वालों के लिए, 1000 से अधिक GOVT JOBS VACANCY
भारत के किसी भी क्षेत्र में, विधि द्वारा स्थापित, एजुकेशन बोर्ड से विज्ञान विषय में कक्षा 12 अथवा समकक्ष, विद्यार्थी जिनकी उम्र 18 से अधिक और 23 वर्ष से कम है। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 1000 से अधिक है और इसमें वृद्धि भी हो सकती है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 है।
CISF Constable Recruitment – पुलिस आरक्षक भर्ती
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पे लेवल-3, (21,700 69,100/-) में तथा केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को समय-समय पर देय सामान्य भत्तों सहित. आरक्षक / अग्नि के निम्नलिखित अस्थाई पदों को भरने के लिए भारतीय पुरुष नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। उनकी नियुक्ति होने पर, वे केऔसुब अधिनियम और नियम के साथ-साथ केन्द्रीय सिविल सेवा नियमावली तथा बल के अन्य सदस्यों के लिए समय-समय पर लागू अन्य अधिनियमों और नियमों द्वारा अधिशासित होंगे। नियुक्ति होने पर वे 01 जनवरी, 2004 को अथवा बाद में केन्द्र सरकार की सेवा में कार्यभार ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए लागू “राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली नामक परिभाषित अंशदायी पेंशन प्रणाली” के अनुसार पेंशन के लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।